Q1. ‘सेवा का अधिकार अधिनियम’ के अधिनियमन के संबंध में निम्नलिखित राज्यों को कालानुक्रमिक रूप से व्यवस्थित करें:
(i) पंजाब
(ii) असम
(iii) महाराष्ट्र
(iv) गुजरात
(a) (i), (ii), (iv), (iii)
(b) (i), (ii), (iii), (iv)
(c) (iii), (iv), (i), (ii)
(d) (iii), (iv), (ii), (i)
Q2. ग्लासगो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित ‘पंचामृत’ लक्ष्य संबंधित हैं :
(a) विज्ञान और प्रौद्योगिकी से
(b) विदेश नीति से
(c) जलवायु परिवर्तन से
(d) अन्य देशों में निवेश योजनाओं से
Q3. अनुच्छेद 66 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन भारत के उपराष्ट्रपति के चुनाव में हिस्सा लेते हैं ?
(a) संसद के दोनों सदनों के सभी सदस्य
(b) संसद एवं राज्यों के विधायिका के सदस्य
(c) केवल राज्य सभा के सदस्य
(d) केवल लोक सभा के सदस्य
Q4. अप्रैल 2025 तक, भारत निम्नलिखित में से किस अन्तर्राष्ट्रीय अभिसमयों/आयोगों का पक्षकार नहीं है ?
(a) जीव-जंतुओं और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों में अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार पर सम्मेलन (CITES )
(b) विश्व विरासत सम्मेलन
(c) व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सम्मेलन
(d) अन्तर्राष्ट्रीय व्हेलिंग आयोग
Q5. 101वाँ सांविधानिक संशोधन संबंधित है।
(a) आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ई.डब्ल्यू.एस.) के आरक्षण से
(b) निर्वाचन-क्षेत्रों के परिसीमन से
(c) दलबदल कानून से
(d) राष्ट्रव्यापी वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) से
Q6. 21वाँ आसियान-भारत शिखर वार्ता कहाँ सम्पन्न हुआ ?
(a) इण्डोनेशिया
(b) फिलिपींस
(c) लाओस
(d) वियतनाम
Q7. अनुच्छेद 19(1) के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा/से अधिकार ‘स्वतंत्रता के अधिकार’ में शामिल नहीं है/हैं ?
1. समान अवसरों का अधिकार
2. शांतिपूर्वक सम्मेलन का अधिकार
3. किसी भी पेशे को अपनाने का अधिकार
4. वाक् स्वातंत्र्य और अभिव्यक्ति-स्वातंत्र्य
(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) 1 और 3
(d) केवल 4
Q8. किसकी संस्तुति पर मौलिक कर्तव्यों को संविधान में शामिल किया गया था ?
(a) शाह आयोग
(b) प्रशासनिक सुधार आयोग
(c) संथानम समिति
(d) स्वर्ण सिंह समिति
-
Q9. लोकपाल व लोकायुक्त अधिनियम,
2013 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
1. लोकपाल की चयन समिति में राज्य सभा का सभापति भी सम्मिलित होता है।
2. यह भारत के भीतर और बाहर दोनों जगह के भारतीय लोक सेवकों पर लागू होगा ।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2
(d) न तो 1 और न ही 2
--
Q10. निम्नलिखित में से कौन से केन्द्रीय मंत्रालय नागरिक अधिकार संरक्षण नियम, 1977 को लागू करने के लिए उत्तरदायी हैं ?
1. गृह मंत्रालय
2. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
3. अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
4. जनजातीय कार्य मंत्रालय
(a) 1 एवं 2
(b) 1, 2 एवं 3
(c) 1, 2 एवं 4
(d) 2, 3 एवं 4
Q11. अनुच्छेद 32 के अन्तर्गत किस वाद में न्यायालय के आदेशों की ‘ऐच्छिक अवहेलना’ को न्यायालय की अवमानना घोषित किया गया था ?
(a) नीलाबटी बनाम उड़ीसा राज्य
(b) एम.एल. सचदेव बनाम भारतीय संघ
(c) ग्रेसी बनाम केरल राज्य
(d) गोपी एक्वा बनाम भारतीय संघ
दक्षिण-एशियाईऔर प्रवासी
Q12. हाल के दशकों में भारत की निरस्त्रीकरण नीति के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है ?
(a) भारत सी.सी.डब्ल्यू. (CCW) के सभी पाँच नयाचार (प्रोटोकॉल) का पक्षकार है ।
(b) भारत एफ.एम.सी.टी. (FMCT) पर सी.डी. (CD) में वार्ता का समर्थन नहीं करता है ।
(c) भारत सी.डब्ल्यू.सी. (CWC) का पक्षकार है ।
(d) भारत ने सी.टी.बी.टी. ( CTBT) पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं ।
Q13. ‘शिक्षा का अधिकार’ से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही उत्तर का चयन कीजिये :
1. यह ‘सभी के लिए शिक्षा’ के लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करता है ।
2. मूल संविधान के भाग IV में निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान प्रदान किया गया था ।
3. 91वें सांविधानिक संशोधन के बाद यह मूल अधिकार बन गया है ।
(a) सिर्फ 1 एवं 2
(b) सिर्फ 2 एवं 3
(c) सिर्फ 1 एवं 3
(d) 1, 2 और 3
----
Q14. नीति आयोग के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसकी स्थापना जनवरी 1,
2014 को हुई थी ।
2. इसे केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रस्ताव के द्वारा स्थापित किया गया था ।
3. भारत के राष्ट्रपति नीति आयोग के अध्यक्ष होते हैं 1
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) 1 और 3
(b) केवल 1
(c) केवल 2
(d) 2 और 3
---------
Q15. निम्न में से किस संवैधानिक संशोधन के द्वारा मंत्रिमण्डल का आकार कुल लोक सभा सदस्यों का 15 प्रतिशत कर दिया गया था ?
(a) 91वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 2003
(b) 92वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 2004
(c) 74वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 1992
(d) 86वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 20020
Q16. उत्तराखण्ड में मोबाइल न्यायालय के विषय में निम्न कथनों पर विचार कीजिये और नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये :
1. मोबाइल ई – न्यायालय परियोजना के तहत न्यायालय कक्षों, कम्प्यूटर, प्रिंटर और इंटरनेट सुविधा से युक्त मोबाइल गाड़ियाँ गाँवों में भ्रमण करेंगी ।
2. इसके पीछे विचार यह है कि न्याय, विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के द्वार तक पहुँचाया जा सके
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
-------------Q17. संसद में अपनी राय देने के लिए निम्न में से किस अधिकारी को आमंत्रित किया जा सकता है ?
(a) महालेखा परीक्षक
(b) महान्यायवादी
(c) भारत के मुख्य न्यायाधीश
(d) राज्यपाल
दक्षिण-एशियाईऔर प्रवासी
--------------Q18.
2023-24 में, भारत के वैश्विक व्यापार में आसियान का योगदान प्रतिशत संबंधित, निम्न में से कौन सा लेखांकन सही है ?
(a) भारत के वैश्विक व्यापार का 16 प्रतिशत
(b) भारत के वैश्विक व्यापार का 11 प्रतिशत
(c) भारत के वैश्विक व्यापार का 25 प्रतिशत
(d) भारत के वैश्विक व्यापार का 21 प्रतिशत
Q19. निम्नलिखित में से किसके द्वारा उत्तराखण्ड में विधानसभा के अध्यक्ष एवं प्रोटेम अध्यक्ष की भूमिका का निर्वाह एक से अधिक बार किया गया है ?
(a) हरबंस कपूर
(b) गोविन्द सिंह
(c) अजय भट्ट
(d) प्रकाश पन्त
-
Q20. वर्ष 2006 में उत्तराखण्ड में प्रथम एशियाई मेयर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था ?
(a) हरिद्वार
(b) मसूरी
(c) देहरादून
(d) ऋषिकेश
Q21. निम्नलिखित में से कौन सा अभिलेख उत्तराखण्ड में पंचायत द्वारा नहीं रखा जाता है ?
(a) स्वास्थ्य रजिस्टर
(b) परिवार रजिस्टर
(c) जन्म-मृत्यु पंजीकरण रजिस्टर
(d) अनुदान रजिस्टर
Q22. निम्न में से कौन सा युग्म सुमेलित है ?
1. प्रथम वित्त आयोग के अध्यक्ष – नित्यानंद स्वामी
2. उत्तराखण्ड के प्रथम महाधिवक्ता – नंदाबल्लभ तिवारी
3. उत्तराखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री – इंदु कुमार पांडे
4. उत्तराखण्ड की प्रथम महिला राज्यपाल – मार्गरेट अल्वा
(a) केवल 1
(b) केवल 3
(c) केवल 4
(d) 1 और 3 दोनों
Q23. निम्न में से किस वर्ष में उत्तराखण्ड में जौनसारी, थारू, भोटिया, बुक्सा एवं राजी जनजाति को अनुसूचित जनजाति घोषित किया गया था ?
(a) 1967
(b) 1968
(c) 1969
(d) 1970
Q24. आई.एम.एफ. की अप्रैल,
2025 की ‘विश्व आर्थिक दृष्टिकोण’ रिपोर्ट के अनुसार,
2025 में भारत की नॉमिनल ट्रिलीयन जी.डी.पी. ______ अमेरिकी डॉलर होगी।
(a) 4.187
(b) 4.871
(c) 5.171
(d) 5.923
Q25. निम्न कथनों पर विचार कीजिए :
(1) फेमा 1 जून,
2000 से प्रभाव में आया ।
(2) फेरा मुख्यत: विदेशी ऋण दायित्व के लिए है ।
उपरोक्त कथनों के संदर्भ में सही कूट का चयन कीजिए 😐
(a) कथन (1) एवं (2) सही हैं और कथन (2), कथन (1) को स्पष्ट करता है ।
(b) कथन (1) एवं (2) सही हैं और कथन (2), कथन (1) को स्पष्ट नहीं करता है ।
(c) कथन (1) सही है, किन्तु कथन (2) गलत है ।
(d) कथन (1) गलत है, किन्तु कथन (2) सही है ।
Q26. उत्तराखण्ड के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिये :
1. उत्तराखण्ड की कार्यपालिका में राज्यपाल राज्याध्यक्ष के रूप में सम्मिलित हैं ।
2. इसमें (कार्यपालिका में) मुख्यमंत्री और उसकी मंत्रिपरिषद भी सम्मिलित है ।
(a) केवल 1 सही है।
(b) दोनों 1 एवं 2 सही हैं ।
(c) केवल 2 सही है ।
(d) न तो 1 न ही 2 सही है ।
Q27. उत्तराखण्ड मानव अधिकार आयोग के विषय में निम्न कथनों पर विचार कीजिये और नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिये :
1. उत्तराखण्ड मानव अधिकार आयोग 13 मई,
2013 को अस्तित्व में आया ।
2. यू. एच. आर. सी. का उद्देश्य शासन में अधिक जवाबदेही और पारदर्शिता लाना है ।
(a) केवल 1 सही है ।
(b) केवल 2 सही है ।
(c) दोनों 1 और 2 सही हैं।
(d) न तो 1 और न ही 2 सही है ।
Q28. विश्व व्यापार संगठन के 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC-13) का आयोजन ______ में किया गया था ।
(a) जेनेवा
(b) आबू धाबी
(c) ब्यूनस आयर्स
(d) कैमरून
Q29. नीति आयोग के एस. डी. जी. इंडिया इंडेक्स 2023-24 के अनुसार, किस राज्य/किन राज्यों का एस.डी.जी. इंडेक्स स्कोर सबसे अधिक है ?
1. केरल
2. उत्तराखण्ड
3. गोवा
4. तमिलनाडु
(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) 3 और 4
Q30. मार्च,
2025 के अन्त तक भारत के विदेशी मुद्रा भण्डार में निम्नलिखित घटकों की हिस्सेदारी का सबसे बड़े से सबसे छोटे तक का सही अवरोही क्रम क्या है ?
1. स्वर्ण भण्डार
2. विदेशी मुद्रा सम्पत्ति
3. आईएमएफ के पास आरक्षित स्थिति
4. एसडीआर
(a) 1, 2, 3, 4
(b) 3, 2, 1, 4
(c) 2, 1, 4, 3
(d) 4, 3, 2, 1
Q31. भारत में गरीबी रेखा का अनुमान लगाने के लिए “जेल में रहने की लागत” की अवधारणा का उपयोग किसने किया था ?
(a) दादाभाई नौरोजी
(b) महात्मा गांधी
(c) सी. डी. देशमुख
(d) वल्लभभाई पटेल
Q32. नीति आयोग की वित्तीय वर्ष 2022-23 के वित्तीय स्वास्थ्य सूचकांक –
2025 की रैंकिंग में कौन सा राज्य शीर्ष पर रहा ?
(a) ओडिशा
(b) गोवा
(c) केरल
(d) छत्तीसगढ़
-
Q33. निम्न सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करें:
i. समन्वित ग्रामीण विकास कार्यक्रम (आई.आर.डी.पी.)
ii. ग्रामीण रोज़गार सृजन कार्यक्रम (आर.ई.जी.पी.)
iii. प्रधानमंत्री रोज़गार योजना (पी.एम.आर.वाय.)
iv. ग्रामीण भूमिहीन रोज़गार गारण्टी कार्यक्रम (आर.एल.ई.जी.पी.)
(a) ii, i, iv, iii
(b) i, iv, iii, ii
(c) iii, ii, i, iv
(d) iv, iii, ii, i
Q34. भारत के राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक में, निम्नलिखित में से कौन सा सूचक जीवन स्तर निर्धारण के आयाम में नहीं है ?
(a) पकाने के ईंधन
(b) पीने का पानी
(c) स्कूली शिक्षा के वर्ष
(d) स्वच्छता
।
Q35. संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलनों के संदर्भ में उस स्थान का मिलान करें, जहाँ पार्टियों के सम्मेलन (COP) के सत्र आयोजित हुए/होने हैं :
सत्र स्थान
1. COP 27 A. बेलेम
2. COP 28 B. बाकू
3. COP 29 C. दुबई
4. COP 30 D. शर्म एल-शेख
(a) 1-A, 2-B, 3-C, 4-D
(b) 1-B, 2-C, 3-D, 4-A
(d) 1-D, 2-C, 3-B, 4-A
(c) 1-C, 2-D, 3-A, 4-B
Q36. वैश्विक पर्यावरण सुविधा (GEF) के बारे में निम्न में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
1. प्रारंभिक जी.ई.एफ. स्थापित करने पर सहमति 1990 में की गई थी ।
2. यू.एन.डी.पी., यू.एन.ई.पी. और विश्व बैंक, जी. ई. एफ. परियोजनाओं को लागू करने वाले प्रारंभिक भागीदार थे ।
3. भारत जी.ई.एफ. का दाता एवं प्राप्तकर्ता दोनों है ।
(a) केवल 2
(b) 2 और 3
(c) 1 और 2
(d) उपरोक्त सभी कथन
Q37. उत्तराखण्ड राज्य के बजट 2025-26 के अनुसार, चारधाम सड़क नेटवर्क सुधार के लिए ______ राशि आवंटित की गई है।
(a) ₹20 करोड़
(b) ₹10 करोड़
(c) ₹15 करोड़
(d) ₹25 करोड़
1. उत्तराखण्ड में रुद्रप्रयाग जिले की जनसंख्या सबसे कम है ।
2. उत्तराखण्ड राज्य में नैनीताल का स्थान जनसंख्या में तीसरा है ।
3. उत्तराखण्ड में लिंगानुपात 963 है ।
4. उत्तराखण्ड में जनसंख्या घनत्व 189 है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) केवल 2 सही है ।
(b) केवल 1, 2 और 3 सही हैं ।
(c) केवल 1, 3 और 4 सही हैं ।
(d) केवल 3 सही है ।
---Q39. उत्तराखण्ड के आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, वर्ष 2024-25 में उत्तराखण्ड के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (स्थिर कीमतों पर) की अनुमानित वृद्धि दर क्या थी ?
(a) 6.31%
(b) 8.52%
(c) 6.61%
(d) 4.22%
Q40. उत्तराखण्ड में किस स्थान पर हिन्दुस्तान मशीन टूल्स की इकाई स्थित है ?
(a) रानीबाग
(b) रानीपुर
(c) काशीपुर
(d) रानीखे
Q41. उत्तराखण्ड राज्य के शिल्प उत्पादों को किस ब्राण्ड नाम से बेचा जाता है ?
(a) हिमबंत ब्राण्ड
(b) देवभूमि ब्राण्ड
(c) चारधाम ब्राण्ड
(d) हिमाद्रि ब्राण्ड
Q42. 6th खाद्य सुरक्षा सूचकांक, 2024 में उत्तराखण्ड द्वारा प्राप्त कुल स्कोर कितना है ?
(a) 48.5
(b) 44.25
(c) 38.75
(d) 37.5
-
Q43. नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स, 2023-24 में उत्तराखण्ड का स्कोर कितना है ?
(a) 79
(b) 89
(c) 69
(d) 49
Q44. NAND गेट के लिए बूलियन व्यंजक क्या है ?
(a) (A + B)’
(b) (A.B)’
(c) A+B
(d) A.B
--
Q45. कम्प्यूटर के प्रोसेसर की गति को मापने के लिए निम्न में से किसका उपयोग किया जाता है ?
(a) बाइट
(b) बिट
(c) हर्ट्ज
(d) पिक्सेल
Q46. ई-मेल भेजने और प्राप्त करने के लिए किस एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है ?
(a) माइक्रोसॉफ्ट वर्ड
(b) माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक
(c) माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल
(d) माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस
Q47. क्लाउड कम्प्यूटिंग में Paas का क्या तात्पर्य है ?
(a) प्लेटफॉर्म ऐज़ ए सर्विस
(b) प्रोग्राम ऐज़ ए सर्विस
(c) प्रोडक्ट ऐज़ ए सर्विस
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
Q48. एक आदर्श दृढ़ पिण्ड का आयतन प्रत्यास्थता गुणांक है
(a) अनन्त
(b) शून्य
(c) एकांक
(d) कुछ परिमित अल्प मान
Q49. कौन सी पंचवर्षीय योजना समावेशी विकास पर केंद्रित थी ?
(a) 9वीं
(b) 10वीं
(c) 8वीं
(d) 11वीं
Q50. उत्तराखण्ड का जड़ी-बूटी अनुसंधान और विकास संस्थान कहाँ स्थित है ?
(a) जागेश्वर
(b) गोपेश्वर
(c) रामनगर
(d) बागेश्वर
--
No comments:
Post a Comment