Sunday, August 30, 2026

UKPSC Political science Paper 1 Part III Q.101 to 150

 

Q101. आर्थिक श्रम में निहित अलगाववाद की संकल्पना का प्रतिपादक कौन है ?
(a) बर्नस्टीन
(b)
ग्राम्शी
(c)
माओ
(d)
कार्ल मार्क्स
Answer – (d)

व्याख्या: मार्क्स ने पूंजीवादी व्यवस्था में मजदूर के अपने उत्पाद और श्रम से अलगाव (Alienation) का सूक्ष्म मनोवैज्ञानिक और आर्थिक विश्लेषण प्रस्तुत किया था।

Q102. माओ के राजनीतिक सिद्धान्तों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
(I)
राजनीतिक शक्ति बन्दूक की नली से पैदा होती है।
(II)
माओ ने युद्ध की अनिवार्यता का सिद्धान्त दिया ।
(III)
माओ ने लोकतान्त्रिक अधिनायकवाद के सिद्धान्त का प्रतिपादन किया है।
(IV)
माओ ‘फोर बर्डस’ के सिद्धान्त को स्पष्ट करता है,
उपर्युक्त में से कौन से कथन सही हैं ?
(a)
केवल (I), (II) और (III)
(b)
केवल (II). (III) और (IV)
(c)
केवल (I), (III) और (IV)
(d)
केवल (I), (II) और (IV)
Answer – (a)

Q103. लेनिन के राजनीतिक विचारों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
(I) लेनिन ने इतिहास की भौतिकवादी व्याख्या और आर्थिक नियतिवाद को ग्रहण किया है।
(II) वह वर्ग संघर्ष एवं सर्वहारा वर्ग की अन्तिम विजय में विश्वास नहीं करते थे ।
(III) लेनिन चाहते थे कि राज्य के संबंध में धर्म को निजी मामला माना जाये ।
(IV)
लेनिन लोकतान्त्रिक केन्द्रबाद में विश्वास करते थे
उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं ?
(a) केवल (I), (II) और (III)
(b) केबल (I), (III) और (IV)
(c)
केवल (II), (III) और (IV)
(d) केवल (I), (II) और (IV)

Answer – (b)

Q104. रॉल्स के न्याय सिद्धान्त के अन्तर्गत, न्याय के अनेक लक्षण स्वीकार किये गए हैं, जो इस प्रकार हैं :
(A) न्याय समाज का प्रथम सद्गुण
(B)
प्रक्रियात्मक न्याय की प्रधानता
(C) सामाजिक न्याय से सरोकार
(D) प्राकृतिक न्याय का समर्थन
उपरोक्त में से कौन सा / से बिन्दु गलत है/हैं ?
(a) (A) और (B) गलत हैं।
(b) (C) और (D) गलत हैं।
(c)
केवल (A) और (D) गलत हैं।
(d) केवल (D) गलत है।

Answer – (d)

 Q105. निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक वी. आई. लेनिन द्वारा नहीं लिखी गयी ?
(a) क्या किया जाना चाहिये ?
(b) साम्राज्यवाद पूँजीवाद की अन्तिम अवस्था
(c) सामाजिक सुधार और क्रान्ति
(d) लोकतान्त्रिक क्रान्ति में सामाजिक लोकतन्त्र की दो रणनीतियाँ
Answer – (c)

व्याख्या: यह पुस्तक रोज़ा लक्ज़मबर्ग (Rosa Luxemburg) द्वारा 1899 में लिखी गई थी। अन्य तीनों पुस्तकें (What Is To Be Done?, Imperialism, Two Tactics of Social-Democracy) लेनिन की प्रसिद्ध रचनाएं हैं।

 Q106. निम्नलिखित में से 2025 तक, किस राज्य / किन राज्यों में महिलाओं के लिये पंचायतों में 50% आरक्षण है ?
I. झारखण्ड
II. उत्तराखण्ड
III. सिक्किम
IV.
हिमाचल प्रदेश
नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर चुनिये :
कूट :
(a) I और II
(b) केवल II
(c) II, III
और IV
(d) I, II, III और IV
Answer – (d)

Q107. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिये गये कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये :

सूची-1 (राज्य)

सूची -II (बलवंतराय मेहता समिति की संस्तुतियों

 के पश्चात् स्थापित पंचायतों का स्तर)

(A) पश्चिम बंगाल

(1) एकस्तरीय

(B) तमिलनाडु

(2) द्वि-स्तरीय

(C) राजस्थान

(3) त्रि-स्तरीय

(D) जे & के

(4) चार स्तरीय

कूट :
(A) (B) (C) (D)
(a) (4) (3) (2) (1)
(b) (4) (2) (3) (1)
(c) (4) (1) (2) (3)
(d) (1) (2) (3) (4)

Answer – (b)

Q108. उत्तराखण्ड में पंचायती राज संस्थायें किन अधिनियमों के तहत शासित की जाती हैं ?
I. उत्तराखण्ड पंचायती राज अधिनियम, 2016
II उत्तराखण्ड पंचायती राज अधिनियम, 2017
III. उत्तराखण्ड पंचायती राज (संशोधन) अधिनियम, 2018
IV.
उत्तराखण्ड पंचायती राज (संशोधन) अधिनियम, 2019
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये:
कूट :
(a) I और IV
(b) II
और IV
(c) II
और II
(d) I और III
Answer – (a)

 

Q109. वर्ष 2025 तक, उत्तराखण्ड राज्य के सन्दर्भ में निम्नांकित युग्मों पर विचार कीजिये :

नगरीय क्षेत्र का नाम

स्थानीय निकाय

I. बद्रीनाथ

नगरपालिका परिषद्

II. हल्द्वानी

नगर निगम

III. केदारनाथ

नगर पंचायत

उपर्युक्त कौन से युग्म सही सुमेलित हैं ?
(a) I और II
(b) I
और III
(c) II
और III
(d) I, II
और III
Answer – (c)

Q110. उत्तराखण्ड पंचायती राज (संशोधन) अधिनियम, 2019 द्वारा कुछ नवीन प्रावधान लाये गये :
I. सदस्यों हेतु अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता का प्रावधान।
II. पंचायत राज संस्थाओं में ऐसे उम्मीदवारों को निरस्त किया जायेगा यदि उनके दो से अधिक जीवित बच्चे हैं।
उपरोक्त दिये गये कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं? सही विकल्प का चयन कीजिये ।
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I  
एवं II दोनों
(d) न ही I न ही II
Answer – (c)

Q111. उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्र तथा मैदानी क्षेत्र में ग्राम पंचायतों के गठन के लिये निर्धारित जनसंख्या कितनी है ?
(a) पर्वतीय क्षेत्र में 300 तथा मैदानी क्षेत्र में 500 की जनसंख्या
(b)
पर्वतीय क्षेत्र में 500 तथा मैदानी क्षेत्र में 800 की जनसंख्या
(c)
पर्वतीय क्षेत्र में 500 तथा मैदानी क्षेत्र में 1000 की जनसंख्या
(d)
पर्वतीय क्षेत्र में 600 तथा मैदानी क्षेत्र में 1200 की जनसंख्या
Answer – (c)

व्याख्या: ‘उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम’ के अंतर्गत पर्वतीय (पहाड़ी) क्षेत्रों में न्यूनतम 500 की आबादी तथा मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम 1,000 की आबादी पर एक ग्राम पंचायत का गठन किया जा सकता है।

 

Q112. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1. उत्तराखण्ड में महिलाओं को पंचायती राज निकायों में 50% आरक्षण प्राप्त है।
2.
पंचायती राज में महिला आरक्षण ने स्थानीय निर्णय लेने में उनकी भागीदारी को बढ़ाया। पंचायती राज नियोजन और विकास में लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देता है।
3.
ग्राम सभा ग्रामीण स्व-शासन की नींव है ।
नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर चुनिये :
कूट:
(a) 1 और 4 केवल
(b) 2 और 3 केवल
(c) 1, 2, 3
और 4
(d) 1 और 2 केवल
Answer – (c)

 Q113. आधुनिक लोकतान्त्रिक भारत में राजनीतिक दलों के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिये :
(I) प्रतिक्रियावादी राजनीतिक दल पुरानी सामाजिक आर्थिक तथा राजनीतिक संस्थाओं से चिपके रहना चाहते हैं।
(II)
रूढ़िवादी दल जो यथास्थिति में विश्वास रखते हैं ।
(III) उदारवादी दल जिनका लक्ष्य विद्यमान संस्थाओं में सुधार करना है।
(IV) भारत में दो दलीय व्यवस्था विद्यमान है ।
गलत कथन को चुनिये
(a) केवल (I)
(b) केवल (II)
(c)
केवल (III)
(d) केवल (IV)
Answer – (d)

Q114. नीचे दो कथन दिये गये हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है:
अभिकथन (A) : यह राजनीति नहीं जो जाति पर हावी होती है, यह जाति है, जिसका राजनीतिकरण होता है।
कारण (R) : भारतीय राजनीतिक व्यवस्था जाति पर आधारित है।
नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर चुनिये
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(c) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
Answer – (a)

 Q115. नीचे दो कथन दिये गये हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है:
अभिकथन (A): उत्तराखण्ड राज्य में शहरी स्थानीय निकाय यू.पी. नगरपालिका अधिनियम, 1916 एवं यू.पी. नगर निगम अधिनियम, 1959 द्वारा शासित होते हैं।
कारण (R): ये दोनों ही अधिनियम उत्तराखण्ड में अंगीकृत एवं संशोधित हैं।
नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर चुनिये
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है ।
(c) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
Answer – (a)

 Q116. उत्तराखण्ड के पहले पंचायत चुनाव 2003 कितने जिलों में सम्पन्न हुए थे ?
(a) 5 जिलों में
(b) 6 जिलों में
(c) 12 जिलों में
(d) सभी 13 जिलों में
Answer – (c)

व्याख्या: फरवरी 2003 में हुए उत्तराखंड के प्रथम पंचायत चुनाव राज्य के 13 में से 12 जिलों में आयोजित हुए थे (हरिद्वार जिले का चुनाव बाद में अलग से कराया गया था)। 

भौगोलिकनक्शा खोजना

Q117. निम्नांकित युग्मों पर विचार कीजिये

राजनीतिक दल का नाम

गठन का वर्ष

I. नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी

1990

II. बहुजन समाज पार्टी

1984

III. भारतीय जनता पार्टी

1980

IV. उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

1979

उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं ?
(a) I और II
(b) II
और I
(c) I
और III
(d) III
और IV

Answer – (d)

Q118. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
(i)
भारत में राजनीतिक दलों का पंजीकरण भारत के चुनाव आयोग द्वारा किया जाता है।
(ii)
भारत में दल-बदल रोकने का प्रावधान दसवीं अनुसूची में किया गया है।
(iii)
भारत में राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की मान्यता संसद द्वारा दी जाती है।
(iv)
संविधान में पद राजनीतिक दलों का उल्लेख सीधे तौर पर नहीं किया जाता है।
नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिये
कूट :
(a) (i), (ii), (iv)
(b) (ii), (iii)
(c) (i), (iii), (iv)
(d)
सभी (i), (ii), (iii) एवं (iv)
Answer – (a)

 Q119. राज्य निर्माण के सम्बन्ध में, जो क्षेत्रवाद पर आधारित था, निम्नलिखित में से कौन सा अनुक्रम सही है ?
(a) छत्तीसगढ़ – तेलंगाना – उत्तराखण्ड – झारखण्ड
(b)
तेलंगाना – छत्तीसगढ़ – उत्तराखण्ड – झारखण्ड
(c)
उत्तराखण्ड – छत्तीसगढ़ – झारखण्ड – तेलंगाना
(d)
छत्तीसगढ़ – उत्तराखण्ड – झारखण्ड – तेलंगाना
Answer – (d)

व्याख्या: छत्तीसगढ़: 1 नवंबर 2000, उत्तराखंड: 9 नवंबर 2000, झारखंड: 15 नवंबर 2000, तेलंगाना: 2 जून 2014 

Q120. निम्न में से किस बाद में पहली बार, भारत के उच्चतम न्यायालय ने ‘पंथ निरपेक्षवाद’ संविधान का आधारभूत ढाँचा है, घोषित किया ?

(a) एस. आर. बोम्मई बनाम यूनियन ऑफ इंडिया
(b)
मेनका गाँधी बनाम यूनियन ऑफ इंडिया
(c)
केशवानन्द भारती बनाम यूनियन ऑफ इंडिया
(d)
इंदिरा सहानी बनाम यूनियन ऑफ इंडिया
Answer – (a)

व्याख्या: एस. आर. बोम्मई मामले में 9 जजों की संविधान पीठ ने स्पष्ट रूप से निर्णय दिया कि ‘पंथनिरपेक्षता’ भारतीय संविधान के बुनियादी ढांचे (Basic Structure) का हिस्सा है।

Q121. भारत में अंग्रेजों की ‘फूट डालो और शासन करो’ की नीति निम्न में से किस एक से सम्बन्धित थी ?
(a) पंथ निरपेक्षवाद
(b) जातिवाद
(c)
सम्प्रदायवाद
(d) सभी (a), (b) और (c)
Answer – (c)

व्याख्या: अंग्रेजों ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को कमजोर करने के लिए मुख्य रूप से धार्मिक आधार पर संप्रदायवाद (1909 के मार्ले-मिंटो सुधारों के तहत पृथक निर्वाचन मंडल आदि) को बढ़ावा दिया।

 Q122. भारत में साम्प्रदायिकतावाद के दुष्परिणामों के सन्दर्भ में निम्न में से कौन सा सही है ?
(a) राजनीतिक अस्थिरता
(b) राष्ट्रीय एकता में बाधा
(c)
आर्थिक संकट
(d) सभी (a), (b) और (c)
Answer – (d)

व्याख्या: संप्रदायवाद से राजनीतिक अस्थिरता, हिंसा, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को खतरा और आर्थिक संसाधनों का नुकसान होता है। 

Q123. उत्तराखण्ड राज्य के हर जिले की एक महिला या किशोरी को कौन सा अवार्ड मिलता है, जिसने किसी फील्ड में बहुत बढ़िया काम किया हो और 2022 वर्ष से 51,000 रुपये और एक तारीफ सर्टिफिकेट दिया जाता है ?
(a) आदि शक्ति पुरस्कार
(b) राज्य महिला वंदन पुरस्कार
(c)
बिशनी देवी शाह पुरस्कार
(d) तीलू रौतेली पुरस्कार
Answer – (d)

व्याख्या: उत्तराखंड सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अदम्य साहस व उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं किशोरियों को प्रतिवर्ष वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार प्रदान किया जाता है (वर्ष 2022 से इसकी धनराशि बढ़ाकर ₹51,000 की गई है)।

 Q124. निम्नलिखित जनमत उपकरणों का उनकी प्रकृति से मिलान कीजिये एवं नीचे दिए कूटों का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिये:

सूची-I

सूची-II

(A) जनमत सर्वेक्षण

(1) चुनाव पूर्व मनोदशा सर्वेक्षण

(B) निर्गत मतानुमान

(2) मतदान के बाद सर्वेक्षण

(C) जनमत संग्रह

(3) जनता की पसन्द की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति

(D) मीडिया बहस

(4) जनता की धारणा को आकार देना

कूट :
(A) (B) (C) (D)

(a) (3) (4) (1) (2)
(b) (1) (4) (3) (2)
(c) (1) (2) (3) (4)
(d) (4) (3) (1) (2)
Answer – (c)

Q125. भारतीय संविधान के संदर्भ में, धार्मिक अधिकार के सम्बन्ध में निम्न में से कौन एक सत्य है ?
(a) राज्य का अपना कोई धर्म नहीं है।
(b) राज्य का अपना धर्म है ।
(c) धार्मिक मामले में राज्य तटस्थ है।
(d) इनमें से कोई नहीं
Answer – (a)

व्याख्या: भारतीय पंथनिरपेक्षता का अर्थ है कि राज्य सर्वधर्म समभाव का पालन करता है और उसका अपना कोई आधिकारिक राजकीय धर्म नहीं है।

 Q126. उत्तराखण्ड राज्य मानवाधिकार आयोग के संदर्भ में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिये :
II. 8 जनवरी, 1994 को मानवाधिकार संरक्षण संसदीय विधेयक “मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के रूप में अस्तित्व में आया ।
II. इस अधिनियम के अंतर्गत 2010 में उत्तराखण्ड राज्य मानवाधिकार आयोग क्रियाशील हुआ।
III.
न्यायमूर्ति विजेन्दर जैन उत्तराखण्ड राज्य मानवाधिकार आयोग के पहले अध्यक्ष थे ।
नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर चुनिये:
कूट :
(a) I, II और III
(b) I और II
(b) I
और III
(d) II
और III
Answer – (a)

 Q127. निम्नलिखित सक्रियतावादी और उनके आंदोलन युग्मों पर विचार कीजिये :
1. राधा बहिन भट्ट –         अग्रणी पर्यावरणविद् और कार्यकर्ता
2. रिधिमा पांडे    –           जलवायु कार्यकर्ता
3. गौरा देवी       –         रेनी गाँव में चिपको आन्दोलन का नेतृत्व किया
4. शोभित डे      –           टिहरी आन्दोलन में भाग लिया
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?
नीचे दिये गये कूटों से उत्तर चुनिये :
कूट :
(a) 2,3 और 4
(b) 1, 2
और 3
(c) 1,3
और 4
(d) 1, 2, 3 और 4

Answer – (b)

 Q128. महिला सशक्तिकरण के लिये उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “सखी निवास” निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है ?

(a) उच्च शिक्षा या प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली तथा कामकाजी महिलाओं के छात्रावास से
(b) प्रसवोपरान्त देखरेख सम्बन्धी वार्ड से
(c) केवल अनुसूचित जनजाति की महिलाओं से
(d) केवल उच्च पर्वतीय क्षेत्र की महिलाओं से
Answer – (a)

व्याख्या: ‘सखी निवास’ (Working Women Hostel) योजना कामकाजी महिलाओं तथा व्यावसायिक प्रशिक्षण/उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली युवतियों को सुरक्षित एवं किफायती आवास/छात्रावास सुविधा उपलब्ध कराने हेतु संचालित है।

 Q129. “नंदा गौरा योजना” के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
I. यह कन्या बाल विकास के लिये उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित एक योजना है।
II इसमें पात्र परिवार की दो बालिकाओं के जन्म पर प्रत्येक बालिका के जन्म के समय ₹ 11,000 की धनराशि दी जाती है।
III.
बालिका द्वारा कक्षा दसवीं उत्तीर्ण करने पर ₹21,000 की धनराशि दी जाती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं ?
(a) I और II
(b) I और III
(c) I और III
(d) I, I और III

Answer – (a)

Q130. प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के प्रभाव के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. 1858 के भारत सरकार अधिनियम द्वारा भारतीय प्रशासन का नियंत्रण ईस्ट इण्डिया कम्पनी से छीनकर ब्रिटिश राजमुकुट को सौंप दिया गया ।
II. 1858 में सर हेनरी राविन्सन ईस्ट इण्डिया कम्पनी के डाइरेक्टर थे और कम्पनी की समाप्ति के पक्ष में थे
III. 1857
के विद्रोह के बाद, भारतीय सेना के संगठन में किसी भी परिवर्तन को प्रारम्भ नहीं किया गया।
IV. 1861 में भारतीय सिविल सेवा अधिनियम पारित किया गया जिसके अनुसार प्रत्येक वर्ष लंदन में एक प्रतियोगिता परीक्षा हुआ करेगी, ताकि संश्रावित जनपद सेवा में भर्ती की जा सके ।
उपर्युक्त में से कौन से कथन सही हैं ?
(a) केवल I, III और IV
(b) केवल II और IV
(c)
केवल I, I और III
(d) केवल III और IV

Answer – (b)

 

Q131. 1857 के संग्राम की निम्नलिखित घटनाओं को उनके कालक्रमानुसार बदलते क्रम (पहले से बाद के क्रम) में लिखें:
I. मेरठ में विद्रोह
II.
रानी लक्ष्मीबाई शहीद हुई
III.
कुँबर सिंह की शहादत
IV.
तात्या टोपे की मृत्यु
कूट :
(a) II, III, IV, I
(c) I, III, II, IV
(b) I, III, IV, II
(d) I, II, III, IV

Answer – (c)

व्याख्या:
I. मेरठ में विद्रोह — 10 मई, 1857
III. कुँवर सिंह की शहादत — 26 अप्रैल, 1858
II. रानी लक्ष्मीबाई की शहादत — 18 जून, 1858
IV. तात्या टोपे की मृत्यु (फ़ांसी) — 18 अप्रैल, 1859

Q132. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये एवं सही सुमेलित युग्म चुनिये :

1857 के स्वतंत्रता संग्राम का क्षेत्र

सम्बन्धित क्षेत्र का नेतृत्वकर्त्ता

I. कानपुर

नाना साहेब

II. लखनऊ

बेगम हजरत महल

III. जगदीशपुर

तात्या टोपे

IV. बरेली

खान बहादुर खान

कूट :
(a) केवल I, II, III
(b) केवल II, III, IV
(c)
केवल I, II, IV
(d)
केवल I, III, IV

Answer – (c)

Q133. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. पूना समझौते के द्वारा दलित वर्गों के लिए पृथक निर्वाचन मण्डल को समाप्त कर दिया गया।
II. इस समझौते के अंतर्गत, प्रांतीय विधानमण्डलों में दलितों के लिए सुरक्षित सीटों की संख्या 71 से बढ़ाकर 147 कर दी गयी।
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही है ?
(a) I सही है, लेकिन II गलत है।
(b) II सही है, लेकिन गलत है।
(c) I एवं II दोनों सही हैं।
(d) I
एवं II दोनों गलत हैं।
Answer – (c)

Q134. प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान किस क्रान्तिकारी संगठन ने घरेलू और विदेशी दोनों क्रांतिकारियों की गतिविधियों का समन्वय किया ?
(a) इण्डिया इंडिपेन्डेंस लीग
(b) अनुशीलन समिति
(c) इण्डिया हाउस लन्दन
(d) बर्लिन समिति / इण्डिया इंडिपेन्डेन्स समिति
Answer – (d)

व्याख्या: 1915 में वीरेंद्रनाथ चट्टोपाध्याय, भूपेंद्रनाथ दत्त आदि द्वारा गठित बर्लिन कमेटी (इंडिया इंडिपेंडेंस कमेटी) ने प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान विदेशी सरकारों (जर्मनी आदि) से सहायता लेकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को गति देने का प्रयास किया था। 

Q135. किसने गाँधी जी के दाण्डी कूच की तुलना नेपोलियन के एल्बा के निर्वासन से लौटने पर, पेरिस की ओर कूच करने वाले अभियान से की थी ?
(a) जवाहरलाल नेहरू
(b) एम. एन. रॉय
(c)
सुभाषचन्द्र बोस
(d)
जी. बी. कृपलानी
Answer – (c)

व्याख्या: सुभाष चंद्र बोस ने गांधी जी की प्रसिद्ध ‘दांडी यात्रा’ की तुलना नेपोलियन के एल्बा से लौटने पर पेरिस मार्च तथा मुसोलिनी के ‘रोम मार्च’ से की थी।

 

Q136. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

केस का नाम

सम्बन्धित क्रान्तिकारी

I. अलीपुर षड्यंत्र केस

खुदीराम बोस

II. नासिक षड्यंत्र केस

वीर सावरकर

III. काकोरी केस

सुभाषचंद्र बोस

उपर्युक्त में से कौन सा युग्म गलत सुमेलित है ?
(a) केवल I
(b)
केवल II
(c)
केवल III
(d)
इनमें से कोई नहीं

Answer – (c)

Q137. भारतीय संविधान सभा की संचालन समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
(a) जवाहरलाल नेहरू
(b) सरदार वल्लभभाई पटेल
(c)
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(d)
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर

Answer – (c)

Q138. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. संविधान सभा में मनोनीत और निर्वाचित दोनों तरह के सदस्य थे।
2. संविधान सभा स्वतंत्रता के बाद भी अंतरिम संसद के रूप में बनी रही ।
3. भारतीय संविधान 26 नवंबर, 1949 को अपनाया गया था ।
उपर्युक्त में कौन से कथन सही हैं ?
(a) केवल 1 और 2
(b) 1, 2 और 3
(c)
केवल 2 और 3
(d)
केवल 1 और 3

Answer – (b)

Q139. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

विद्रोह

वर्ष

I. भील विद्रोह

1817 – पूर्व 1900s

II. सिंगो विद्रोह

1828 – 1829

III. कोल विद्रोह

1831 – 1832

IV. संथाल विद्रोह

1855 – 1856

उपर्युक्त में से कौन सा गलत सुमेलित है ?
(a) I
(b) II
(c) III
(d) IV

Answer – (b)

Q140. सूची-I के प्रावधानों को सूची-II से सही सुमेलित कीजिये :

सूची-I

सूची-II

(1) मोरले मिन्टो रिफॉर्म

(A) प्रांतीय स्वायत्तता

(2) भारत सरकार अधिनियम, 1935 

भौगोलिकसंदर्भ

(B) बायसराय के पद की स्थापना

(3) भारत सरकार अधिनियम, 1858

(C) पृथक मतदान क्षेत्र

(4) मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड रिफॉर्म

(D) केन्द्र में दो सदन व्यवस्था

कूट :
(1) (2) (3) (4)
(a) (A) (C) (D) (B)
(b) (c) (A) (B) (D)
(c) (A) (B) (C) (D)
(d) (D) (C) (B) (A)

Answer – (b)

 Q141. भारतीय संविधान की निम्नलिखित प्रमुख विशेषताओं पर विचार कीजिए:

I. संविधान लोकप्रिय संप्रभुता पर आधारित
II.
लोकतंत्र का गणतान्त्रिक स्वरूप
III.
साम्प्रदायिक प्रतिनिधित्व
IV.
कल्याणकारी राज्य का आदर्श
निम्नांकित कूटों में से सही उत्तर को चुनिये :
कूट :
(a) I, II और IV
(b) I, II और III
(c) II, III और IV
(d) I, III
और IV

Answer – (a)

 

Q142. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

पुस्तक

रचनाकार

I. डेमोक्रेटिक गवर्नमेण्ट इन इण्डिया

एन. श्रीनिवासन

II. द मेकिंग ऑफ इण्डियन कॉन्स्टीट्यूशन

बी. एन. राव

III. पार्लियामेण्ट इन इण्डिया

डब्ल्यू. एच. मारिस जोन्स

IV. डायनामिक्स ऑफ इण्डियन गवर्नमेण्ट एण्ड पॉलिटिक्स

जे. आर. सिवाच

उपर्युक्त में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
(a) केवल I
(b)
केवल II
(c)
केवल III
(d)
केवल IV

Answer – (*)

Q143. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

समिति का नाम

अध्यक्ष

I. संघ शक्ति समिति

जवाहरलाल नेहरू

II. मौलिक अधिकार उप-समिति

जे. बी. कृपलानी

III. संघ संविधान समिति

सरदार बल्लभभाई पटेल

IV. संचालन समिति

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

उपर्युक्त में से कौन से युग्म सही सुमेलित हैं ?
(a) केवल I, II और IV
(b)
केवल I और III
(c)
केवल II और III
(d)
केवल I और II

Answer – (a)

Q144. किस संवैधानिक संशोधन के अन्तर्गत शिक्षा का अधिकार भारतीय संविधान के मूल अधिकारों में सम्मिलित किया गया है ?
(a) 82
वाँ
(b) 86
वाँ
(c) 88
वाँ
(d) 93
वाँ

Answer – (b)

व्याख्या: इसके तहत अनुच्छेद 21A जोड़कर 6 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाया गया।

Q145. भारतीय संविधान के निम्न लक्षणों पर विचार कीजिए:

भाग

लक्षण / विशेषताएँ

स्रोत

I. भाग- III

मौलिक अधिकार

संयुक्त राज्य अमेरिका

II. भाग IV

राज्य के नीति निदेशक तत्त्व

आयरलैण्ड

III. भाग XI

केन्द्र-राज्य सम्बन्ध

ब्रिटेन

उपर्युक्त में से कौन सा/से युग्म गलत सुमेलित है / हैं ?
(a) केवल I
(b)
केवल II
(c)
केवल III
(d)
केवल I और II

Answer – (c)

Q146. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I: अनुच्छेद 32 को भारतीय संविधान की आत्मा कहा गया है।
कथन II: अनुच्छेद 32 नागरिकों को सर्वोच्च न्यायालय में सीधे याचिका दायर करने का अधिकार देता है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा एक सही है ?
(a) कथन और कथन I दोनों सही हैं तथा कथन II कथन की सही व्याख्या करता है।
(b) कथन और कथन II दोनों सही हैं, किन्तु कथन II कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
(c) कथन सही है, किन्तु कथन II गलत है।
(d) कथन I गलत है, किन्तु कथन II सही है।

Answer – (a)[/toggle 

Q147. राज्य के नीति निदेशक तत्वों के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

भारत के संविधान में उपबंध

अनुच्छेद

I. राज्य द्वारा अनुसरणीय कुछ नीति सिद्धांत

39

II. सहकारी समितियों का संवर्धन

45

III. पर्यावरण का संरक्षण तथा संवर्धन और वन तथा जीवों की रक्षा

48 ‘क’

उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं ?
(a) I और II
(b) II और III
(c) I और III
(d) सभी तीन
[toggle]Answer – (c)

Q148. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

याचिका का नाम

अर्थ

(I) परमादेश

हम आदेश देते हैं।

(II) बंदी प्रत्यक्षीकरण

आपके पास शरीर है।

(III) अधिकार पृच्छा

किसी मुकदमें को निचली अदालत से

उच्च न्यायालय में स्थानान्तरित करना ।

(IV) प्रतिषेध

निचली अदालतों को अधिकार क्षेत्र का

अतिक्रमण करने या बाहर जाने से रोकना ।

उपर्युक्त में से कौन से युग्म सही सुमेलित हैं ?
(a) केवल (I) एवं (II)
(b) केवल (II), (III) एवं (IV)
(c)
केवल (II) एवं (IV) 
(d)
केबल (I), (II) एवं (IV)
Answer – (d)

Q149. मेनका गाँधी बनाम भारतीय संघ केस भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद से सम्बन्धित है ?
(a) अनुच्छेद 22
(b) अनुच्छेद 21
(c)
अनुच्छेद 17
(d)
अनुच्छेद 20
Answer – (b)

व्याख्या: इस ऐतिहासिक फैसले में सर्वोच्च न्यायालय ने ‘प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता’ (अनुच्छेद 21) के दायरे को व्यापक बनाते हुए इसमें “विदेश जाने का अधिकार” और “विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया” के स्थान पर “सम्यक विधि प्रक्रिया” (Due Process of Law) के सिद्धांत को समाविष्ट किया।

Q150. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए एवं कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए:

सूची-I (अनुच्छेद)

सूची-II (प्रावधान)

(1) 20(1)

(A) दोहरे दंड से संरक्षण

(II) 20 (2)

(B) आत्म- अभिशासन से संरक्षण

(III) 20 (3)

(C) कार्योत्तर विधियों से संरक्षण

(IV) 19(1)(a)

(D) वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार

कूट :
(I) (II) (III) (IV)
(a) (A) (C) (B) (D)
(b) (C) (A) (B) (D)
(c) (B) (D) (C) (A)
(d) (D) (C) (A) (B)

Answer – (b)

 

 

No comments:

Post a Comment