1. संविधान संशोधन के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
|
विषय |
संविधान संशोधन |
|
I. संघ राज्य क्षेत्र मिज़ोरम बनाया गया |
संविधान (सत्ताईसवाँ संशोधन) अधिनियम |
|
II. सिक्किम को पूर्ण राज्य बनाया गया |
संविधान (छत्तीसवाँ संशोधन) अधिनियम |
|
III. अरुणाचल प्रदेश को राज्य बनाया गया |
संविधान (चौवनवाँ संशोधन) अधिनियम |
|
IV. मिज़ोरम को राज्य बनाया गया |
संविधान (पचपनवाँ संशोधन) अधिनियम |
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?
(a) I और II
(b) I और III
(c) II और IV
(d) II और III
Answer –
(a)
व्याख्या: युग्म I और II सही सुमेलित हैं।
Q2. भारत के संविधान में संशोधन की प्रक्रिया है।
(a) केवल कठोर
(b) केवल लचीली
(c) कठोर एवं लचीलेपन का मिश्रण
(d) इनमें से कोई नहीं
Answer –
(c)
व्याख्या: भारतीय संविधान न तो अत्यधिक कठोर है (जैसे अमेरिका का) और न ही अत्यधिक लचीला (जैसे ब्रिटेन का)। इसके कुछ अनुच्छेदों को साधारण बहुमत से (लचीला) और कुछ को विशेष बहुमत तथा राज्यों के अनुमोदन से (कठोर) संशोधित किया जाता है।
Q3. भारत के संविधान की प्रस्तावना से संबंधित निम्नलिखित तथ्यों पर विचार कीजिए:
I. संविधान एक परिचयात्मक कथन जिसे ‘प्रस्तावना’ कहते हैं, के साथ प्रारम्भ होता है।
II. भारत के संविधान की प्रस्तावना संविधान सभा के ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ पर आधारित है।
III. केशवानन्द भारती बाद में भारत के उच्चतम न्यायालय के द्वारा यह कहा गया कि प्रस्तावना संविधान का भाग नहीं है।
निम्नांकित कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चुनाव कीजिए:
(a) I और III सही हैं।
(b) I और II सही हैं ।
(c) II और III सही हैं।
(d) I, II और III सही हैं।
Answer –
(b)
व्याख्या: I और II सही हैं।
Q4. निजता के अधिकार को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन और स्वतंत्रता का मूल किस केस के तहत भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने मौलिक अधिकार बताया था ?
(a) न्यायामूर्ति के. एस. पुट्टास्वामी बनाम भारतीय संघ
(b) लिलि थॉमस बनाम भारतीय संघ
(c) अरुणा आर. शानबाग बनाम भारतीय संघ
(d) विशाखा बनाम राजस्थान राज्य
Answer –
(a)
व्याख्या: सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की पीठ ने सर्वसम्मति से निर्णय दिया कि निजता का अधिकार अनुच्छेद 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) का अभिन्न अंग है।
Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I : कभी-कभी समाज के हित में संविधान में परिवर्तन करना आवश्यक हो जाता है।
कथन II : संविधान सामाजिक परिवर्तन के सबसे बड़े साधनों में से एक है।
उपरोक्त कथनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही है ?
(a) कथन सही नहीं है, किन्तु कथन II सही है ।
(b) कथन सही है, किन्तु कथन II सही नहीं है ।
(c) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II कथन I की सही व्याख्या करता है ।
(d) कथन I और कथन II दोनों सही हैं, किन्तु कथन II कथन I की सही व्याख्या नहीं करता है ।
Answer –
(c)
Q6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I: भारतीय संसद, अनुच्छेद 368 के अधीन संविधान के किसी भी भाग, जिसमें मौलिक अधिकार भी सम्मिलित हैं, में संशोधन कर सकती है।
कथन II : बशर्ते कि इससे संविधान की मूल संरचना प्रभावित न हो ।
निम्नलिखित में से सही उत्तर का चुनाव करें
(a) कथन I सही है, किन्तु कथन II गलत है ।
(b) कथन II सही है, किन्तु कथन I गलत है।
(c) कथन I तथा कथन II दोनों सही हैं।
(d) कथन I तथा कथन II दोनों गलत हैं।
Answer –
(c)
Q7. संवैधानिक संशोधन के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
|
संवैधानिक संशोधन |
विषय |
|
I. 52वाँ संशोधन अधिनियम, 1985 |
राजनीतिक दल बदल के आधार पर अयोग्यता राजनीति |
|
II. 73वाँ संशोधन अधिनियम, 1992 |
पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा |
|
III. 61वाँ संशोधन अधिनियम, 1989 |
मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करना |
|
V. 86वाँ संशोधन अधिनियम, 2002 |
शिक्षा का अधिकार (अनुच्छेद 21-A) |
उपर्युक्त में से कौन से युग्म सही सुमेलित हैं ?
(a) I II और III
(b) II और III
(c) I और II
(d) I, II, III और IV
Answer –
(d)
Q8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I: अनुच्छेद 75(2) के अन्तर्गत, मंत्रीगण, प्रधानमंत्री के प्रसादपर्यंत / इच्छा तक पद धारण करेंगे।
कथन II: अनुच्छेद 75(1A) के अन्तर्गत, प्रधानमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या लोकसभा की कुल सदस्य संख्या के पंद्रह प्रतिशत से अधिक नहीं होगी।
उपर्युक्त कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I एवं II दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
Answer –
(b)
व्याख्या: कथन I: अनुच्छेद 75(2) के अनुसार मंत्री राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करते हैं (प्रधानमंत्री के नहीं)। अतः यह कथन गलत है।
कथन II: 91वें संशोधन अधिनियम (2003) द्वारा अनुच्छेद 75(1A) जोड़ा गया, जिसके अनुसार मंत्रियों की कुल संख्या (प्रधानमंत्री सहित) लोकसभा की कुल संख्या के 15% से अधिक नहीं होगी। यह कथन सही है।
Q9. संविधान (92वें संशोधन) अधिनियम, 2003 के द्वारा निम्नलिखित में से किस भाषा को शामिल करने के लिए
संविधान की आठवीं अनुसूची में संशोधन किया गया है
I. नेपाली
II. बोडो
III. संथाली
IV. मैथिली
V. डोगरी
नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
(a) I, II, IV और V
(b) I, II, III और IV
(c) II, III, IV और V
(d) III, IV, V और ।
Answer –
(c)
Q10. संसद के दोनों सदस्यों की संयुक्त बैठक भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है ?
(a) अनुच्छेद 105
(b) अनुच्छेद 108
(c) अनुच्छेद 106
(d) अनुच्छेद 110
Answer – (b)
व्याख्या: किसी साधारण विधेयक पर गतिरोध उत्पन्न होने की स्थिति में राष्ट्रपति अनुच्छेद 108 के तहत दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुलाते हैं, जिसकी अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष करते हैं।
Q11. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. प्रधानमंत्री की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी।
II. मंत्री, राष्ट्रपति की इच्छा तक / प्रसादपर्यन्त अपने पद धारण करेंगे।
III. मंत्रि-परिषद्, लोकसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) केवल III
(d) I, II एवं II
Answer –
(d)
Q12. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति को किसी भी मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श लेने की शक्ति प्रदान करता है ?
(a) अनुच्छेद 138
(b) अनुच्छेद 143
(c) अनुच्छेद 243
(d) अनुच्छेद 213a
Answer –
(b)
व्याख्या: भारतीय संविधान का अनुच्छेद 143 राष्ट्रपति को सार्वजनिक महत्त्व के प्रश्न पर सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श मांगने की शक्ति देता है। (हालाँकि न्यायालय का परामर्श मानना राष्ट्रपति के लिए बाध्यकारी नहीं है)।
Q13. निम्नलिखित कथनों में से कौन से कथन राज्य विधायिका के बारे में सही हैं ?
I. विधान परिषद्, किसी साधारण विधेयक को अधिकतम 3 महीनों तक रोक सकती है।
II. राज्य की द्विसदनीय विधान मंडल में बिलों के गतिरोध पर दोनों सदनों की संयुक्त बैठक का कोई प्रावधान नहीं है।
III. धन विधेयक को दोनों सदनों की मंजूरी आवश्यक होती है।
IV. विधान सभा, विधान परिषद् की तुलना में अधिक शक्तिशाली होती है।
(a) केवल I, II और III
(b) केवल I, II और IV
(c) केवल II, III और IV
(d) I, II, III और IV
Answer – (b)
Q14. भारत के संविधान में राज्य विधान परिषद् में सदस्यों की न्यूनतम संख्या कितनी है ?
(a) 30 सदस्य
(b) 40 सदस्य
(c) 50 सदस्य
(d) 60 सदस्य
Answer –
(b)
व्याख्या: अनुच्छेद 171(1) के अनुसार, विधान परिषद् के कुल सदस्यों की संख्या विधान सभा की कुल संख्या के एक-तिहाई (1/3) से अधिक नहीं होगी, परंतु किसी भी स्थिति में 40 से कम नहीं होगी।
Q15. राज्यपाल के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा / कौन से कथन सही है/हैं
1. कोई व्यक्ति राज्यपाल नियुक्त होने का पात्र तभी होगा जब वह भारत का नागरिक है और तीस वर्ष की आयु पूरी कर चुका है।
2. राज्य की कार्यपालिका शक्ति राज्यपाल में निहित होगी ।
(a) केवल ।
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो न ही 2
,
Answer –
(b)
Q16. विधान सभाओं और विधान परिषदों के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
|
विषय |
अनुच्छेद |
|
I. विधान सभाओं की संरचना |
अनुच्छेद 170 |
|
II. विधान परिषदों की संरचना |
अनुच्छेद 171 |
|
III. राज्य के विधान मंडलों की अवधि |
अनुच्छेद 172 |
|
IV. राज्य के विधान मंडल की सदस्यता के लिए अर्हता |
अनुच्छेद 173 |
उपर्युक्त युग्मों में से कौन सा/से सही सुमेलित है/हैं?
(a) I और II
(b) I, II और III
(c) I, II, III और IV
(d) इनमें से कोई नहीं
Answer –
(c)
Q17. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I: प्रत्येक राज्य के मुख्यमंत्री का यह कर्तव्य होगा कि वह राज्य के कार्यों के प्रशासन सम्बन्धी और विधान विषयक प्रस्तावों सम्बन्धी मंत्रि-परिषद् के सभी निर्णय राज्यपाल को सूचित करे ।
कथन II: किसी राज्य की सरकार की समस्त कार्यपालिका की कार्यवाही राज्यपाल के नाम से की जाएगी।
उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) I एवं II दोनों
(b) केवल I
(c) केवल II
(d) न तो और न ही
Answer – (a)
Q18. सरकारिया कमीशन द्वारा राज्यपाल के चयन हेतु निम्नलिखित में से क्या सुझाव दिए गए ?
1. उसे उक्त राज्य के बाहर का व्यक्ति होना चाहिए।
2. उसे एक प्रतिष्ठित राजनीतिज्ञ होना चाहिए।
3. उसे स्थानीय राजनीति से असंलग्न होना चाहिए।
4. उसे सत्ताधारी दल का सदस्य होना चाहिए।
सही उत्तर का चयन कीजिए:
(a) 1, 2 और 3
(b) 1 और 3
(c) 2, 3 और 4
(d) 2 और 3
Answer –
(b)
Q19. संघ एवं राज्यों के मध्य सम्बन्धों से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. संघ एवं राज्यों के विधायी संबंधों का भारत के संविधान के भाग XII, अध्याय में उल्लेख किया गया है ।
II. अनुच्छेद 248 के अन्तर्गत विधायन की सभी अवशिष्ट शक्तियाँ संसद को दी गई हैं।
III. अनुच्छेद 263 में राज्यों के मध्य सामंजस्य के लिए अन्तर-राज्य परिषद् के गठन के प्रावधान हैं।
IV. भारत के संविधान के भाग XII का अध्याय I संघ एवं राज्यों के मध्य वित्तीय सम्बन्धों की व्यवस्था करता है।
उपर्युक्त में से कौन से कथन सत्य हैं ?
(a) केवल II, III एवं IV
(b) केवल 1 II एवं III
(c) केवल I, III एवं IV
(d) सभी
Answer – (a)
Q20. भारत से बाह्य राज्य क्षेत्रों के सम्बन्ध में संघ की अधिकारिता भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है ?
(a) अनुच्छेद 260
(b) अनुच्छेद 261
(c) अनुच्छेद 262
(d) अनुच्छेद 258
Answer – (a)
व्याख्या: अनुच्छेद 260 भारत के बाहर के राज्यक्षेत्रों के संबंध में संघ की अधिकारिता (Jurisdiction of the Union in
relation to territories outside India) का प्रावधान करता है
Q21. निम्नलिखित शब्दों का उनके सही विवरण से मिलान करें:
सूची-I
– सूची-II
(A) वित्तीय संघवाद
– (1) वित्तीय संसाधनों का बँटवारा
(B) सहकारी संघवाद
– (2) केन्द्र राज्य का संयुक्त कार्य
(C) प्रतिस्पर्धी संघवाद
– (3) निवेश के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाला राज्य
(D) विषम संघवाद
– (4) कुछ राज्यों को विशेष दर्जा
(A) (B)
(C) (D)
(a) (1)
(2) (3) (4)
(b) (2) (1) (4) (3)
(c) (3) (4) (2) (1)
(d) (4) (3) (1) (2)
Answer –
(a)
Q22. भारत के तीसरे लोकसभा अध्यक्ष (1962-1967) कौन थे ?
(a) एम. अनन्त शयनम अयंगर
(b) सरदार हुकुम सिंह
(c) डॉ. गुरु दयाल सिंह ढिल्लों
(d) बलीराम भगत
Answer – (b)
व्याख्या:
प्रथम अध्यक्ष: श्री जी. वी. मावलंकर (1952–1956)
द्वितीय अध्यक्ष: श्री एम. अनन्त शयनम अयंगर (1956–1962)
तृतीय अध्यक्ष: सरदार हुकुम सिंह (1962–1967)
Q23. निम्नलिखित संवैधानिक प्रावधानों का संघ राज्य सम्बन्धों में उनके संगत प्रावधानों से सही मिलान करें:
स्तंभ-A
– स्तंभ-B
(A) अनुच्छेद 246
– (1) अन्तर्राज्यीय परिषद्
(B) अनुच्छेद 263
– (2) संघ की आपातकालीन शक्तियाँ
(C) अनुच्छेद 3562
– (3) विधायी शक्तियों का विवरण
(D) अनुच्छेद 280
– (4) वित्त आयोग
(A) (B) (C) (D)
(a) (3) (1)
(2) (4)
(b) (4) (3) (1) (2)
(c) (2) (1) (4) (3)
(d) (3) (4) (2) (1)
Answer –
(a)
Q24. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 371 (च) किस राज्य के लिए विशेष प्रावधान करता है?
(a) नागालैण्ड
(b) मणिपुर
(c) आन्ध्र प्रदेश
(d) सिक्किम
Answer – (d)
व्याख्या: 36वें संविधान संशोधन 1975 के तहत सिक्किम को भारत का पूर्ण राज्य बनाया गया और अनुच्छेद 371 (च) के अंतर्गत इसके लिए विशेष प्रावधान जोड़े गए। अन्य जानकारी: 371A (नागालैंड), 371C (मणिपुर), 371D (आंध्र प्रदेश)।
Q25. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
आयोग
– सम्बन्धित अनुच्छेद
I. निर्वाचन आयोग
– अनुच्छेद 324
II. वित्त आयोग
– अनुच्छेद 280
III. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग
– अनुच्छेद 338 ख
IV. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग – अनुच्छेद 329
उपरोक्त में से कौन सा गलत सुमेलित है ?
(a) I
(b) II
(c) III
(d) IV
Answer – (d)
Q26. भारत के संविधान में केंद्र-राज्य सम्बन्ध’ के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
कथन I: संसद को किसी ऐसे विषय के सम्बन्ध में, जो समवर्ती सूची या राज्य सूची में प्रमाणित नहीं है, विधि निर्माण की अनन्य शक्ति है।
कथन II: संसद को ऐसी शक्ति के अंतर्गत ऐसे कर के अधिरोपण के लिए, जो समवर्ती सूची या राज्य सूची में से किसी में भी वर्णित नहीं है, विधि बनाने की शक्ति है।
निम्न दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
(a) केवल 1
(b) केवल I
(c) I एवं II दोनों
(d) न तो I और न ही II
Answer – (c)
Q27. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
कथन I:अनुच्छेद 354 बाह्य आक्रमण और आंतरिक अशांति से राज्य की सुरक्षा करने के लिए संघ सरकार का कर्तव्य प्रावधानित करता है।
कथन II: अनुच्छेद 358 आपातकाल के दौरान, अनुच्छेद 19 के उपबन्धों के निलंबन को प्रावधानित करता है। निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही है ?
(a) कथन I सही है।
(b) कथन II सही है।
(c) कथन I तथा कथन II दोनों सही हैं।
(d) कथन I तथा कथन II दोनों गलत हैं।
Answer – (b)
Q28. संविधान में दी गई समवर्ती सूची में निम्नलिखित में से कौन सा सम्मिलित नहीं है ?
(a) बन
(b) कारखाने
(c) पथकर
(d) विद्युत
Answer – (c)
व्याख्या: वन, कारखाने और विद्युत समवर्ती सूची के विषय हैं।, पथकर राज्य सूची की प्रविष्टि 59 का विषय है।
Q29. भारत में संघवाद के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. भारत का संविधान विभिन्न क्षेत्रों को अलग पहचान की मान्यता देता है।
II. भारत का संविधान राज्यों को अधिक शक्ति प्रदान करता है।
III. राज्यों द्वारा स्वायत्तता की माँग की प्रकृति राजनीतिक है, जिसे आपसी बातचीत के द्वारा हल किए जाने की आवश्यकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं ?
(a) I और III
(b) II और III
(c) I और II
(d) I, II और III
Answer –
(a)
Q30. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I: उच्च न्यायालयों को अनुच्छेद 226 के अंतर्गत रिट जारी करने की शक्ति दी गई है।
कथन II: रिट जारी करने की शक्ति केवल मौलिक अधिकारों के हनन के मामलों में ही प्रयुक्त की जा सकती है।
सही विकल्प का चुनाव कीजिए:
(a) कथन I तथा कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II कथन I की व्याख्या करता है ।
(b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं, किन्तु कथन II कथन I की व्याख्या नहीं करता है।
(c) कथन I सही है, किन्तु कथन II गलत है।
(d) कथन I गलत है, किन्तु कथन II सही है।
Answer – (c)
Q31. भारतीय संविधान के ग्यारहवीं अनुसूची के बारे में, निम्नलिखित विषयों पर विचार कीजिए:
I. भूमि उपयोग का विनयमन और भवनों का निर्माण
II. आर्थिक और सामाजिक विकास योजना
III. पेयजल
IV. ईंधन और चारा
नीचे दिए गए कूटों के आधार पर सही उत्तर का चुनाव कीजिए:
(a) I और II
(b) II और III
(c) III और IV
(d) II और IV
Q32. ऐसा माना जाता है और बल दिया गया कि नीति आयोग की स्थापना के बाद से भारत में केन्द्र-राज्य संबंध एक नए युग में प्रवेश कर चुके हैं एवं इस संघवाद के नए रूप को जाना जाता है :
(a) सौदेबाजी वाला संघवाद
(b) कॉम्पिटिटिव संघवाद
(c) एकात्मक संघवाद
(d) केन्द्रीकृत संघवाद
Answer –
(b)
व्याख्या: नीति आयोग का मुख्य उद्देश्य राज्यों के बीच स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास सूचकांकों के आधार पर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सहयोग को बढ़ावा देना है।
Q33. निम्नलिखित ऐतिहासिक मामलों का उनके महत्व के साथ सही मिलान करें:
|
सूची-I |
सूची-II |
|
(A) केशवानन्द भारती बनाम केरल राज्य |
(1) मूल संरचना सिद्धान्त |
|
(B) मेनका गाँधी बनाम भारतीय संघ |
(2) अनुच्छेद 21 का विस्तार |
|
(C) विशाखा बनाम राजस्थान राज्य |
(3) यौन उत्पीड़न के विरुद्ध दिशा निर्देश |
|
(D) गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य |
(4) संसद मूल अधिकार में संशोधन नहीं कर सकती |
कूट :
(A) (B) (C) (D)
(a) (3) (2) (4) (1)
(b) (2) (1) (4) (3)
(c) (1) (2) (3) (4)
(d) (1) (4) (2) (3)
Answer –
(c)
Q34. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग वर्णित है, जबकि इसे औपचारिक रूप से हटाया नहीं गया है ?
(a) अनुच्छेद 124 (A)
(b) अनुच्छेद 125
(c) अनुच्छेद 131(A)
(d) अनुच्छेद 131 (2)
Answer –
(a)
व्याख्या: 99वें संविधान संशोधन अधिनियम (2014) द्वारा अनुच्छेद 124A जोड़ा गया था। हालाँकि, सर्वोच्च न्यायालय ने 2015 में इसे असंवैधानिक घोषित कर निरस्त कर दिया था, लेकिन यह तकनीकी रूप से संविधान की पुस्तक में दर्ज हुआ था।
Q35. भारतीय न्यायपालिका के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
|
भारत के संविधान के उपबंध इतिहास |
अनुच्छेद |
|
I. कार्यकारी मुख्य न्यायमूर्ति की नियुक्ति |
अनुच्छेद 126 |
|
II. तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति |
अनुच्छेद 128 |
|
III. उच्चतम न्यायालय का अभिलेख न्यायालय होना |
अनुच्छेद 129 |
|
IV. उच्चतम न्यायालय की आरम्भिक आधिकारिता |
अनुच्छेद 130 |
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?
(a) II और IV
(b) 1 II और IV
(c) I और III
(d) I, II, III और IV
Answer – (c)
Q36. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों का वेतन भारित होगा :
(a) भारत की संचित निधि पर एवं संसद द्वारा गैर-मतदान योग्य है।
(b) भारत की आकस्मिक निधि पर एवं संसद द्वारा गैर मतदान योग्य है।
(c) भारत की संचित निधि पर एवं संसद द्वारा मतदान योग्य है।
(d) भारत की आकस्मिक निधि पर एवं संसद द्वारा मतदान योग्य है।
Answer –
(a)
व्याख्या: न्यायाधीशों की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए उनका वेतन भारत की संचित निधि पर भारित होता है, जिस पर संसद में चर्चा तो हो सकती है, परंतु मतदान नहीं होता।
Q37. भारत के उच्चतम न्यायालय के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. वर्तमान समय में, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग द्वारा नियुक्त किए जाते हैं ।
II. जब भारत के मुख्य न्यायमूर्ति का पद रिक्त होता है तब भारत के राष्ट्रपति कार्यकारी मुख्य न्यायमूर्ति की नियुक्ति कर सकता है।
III. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों को ऐसे बेतनों का संदान किया जाएगा जो संसद विधि द्वारा अवधारित करे ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं ?
(a) I II और III
(b) I और II
(c) I और III
(d) I और III
Answer –
(d)
Q38. भारत के चुनाव आयोग के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. चुनाव आयोग एक स्थायी वैधानिक निकाय है, जिसकी स्थापना 25 जनवरी, 1950 को हुई है।
II भारत का संविधान चुनाव आयोग को संसद, राज्य विधान मण्डलों और राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति के पदों के लिए चुनाव की देखरेख करने का अधिकार देता है।
III. चुनाव आयोग अपनी स्थापना के बाद से ही विशेष रूप से तीन स्थायी सदस्यों वाले बहु-सदस्यीय निकाय के रूप में कार्य कर रहा है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?
(a) केवल 1
(b) केवल II
(c) केवल II और III
(d) 1 II और III
Answer –
(b)
Q39. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को ‘सिद्ध दुराचार अथवा अक्षमता’ के कारण पद से हटाया जा सकता है केवल :
(a) महाभियोग के द्वारा
(b) उच्चतम न्यायालय द्वारा
(c) संसद द्वार
(d) राज्य के राज्यपाल द्वारा
Answer – (c)
व्याख्या: अनुच्छेद 124(4) और 217(1)(b) के तहत, संसद के दोनों सदनों द्वारा विशेष बहुमत से पारित प्रस्ताव के आधार पर राष्ट्रपति के आदेश द्वारा हटाया जाता है। (नोट: संविधान में इसके लिए शब्द ‘संसद के समावेदन पर राष्ट्रपति द्वारा हटाया जाना’ प्रयुक्त है)।
Q40. भारत में न्यायपालिका से सम्बंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. न्यायालय की रिट जारी करने और न्यायिक पुनरावलोकन की शक्तियाँ न्यायपालिका को बहुत शक्तिशाली बना देती हैं।
II. न्यायपालिका को व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा करने का दायित्व सौंपा गया है।
III. जनहित याचिकाओं (पी.आई.एल.) को स्वीकार करने के अभ्यास ने न्यायपालिका की शक्ति को घटा दिया है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं ?
(a) I और II
(b) I और III
(c) II और III
(d) I II और III
Answer – (a)
Q41. निम्न में से कौन सा/से कथन राष्ट्रीय दल के संबंध में सही है/हैं ?
1. उसे कम से कम 4 या अधिक राज्यों में 6% वैध मत प्राप्त होने चाहिए।
2. उसे कुल लोकसभा की सीटों का कम से कम 5% जीतना होगा।
3. उसकी मान्यता केवल निर्वाचन आयोग द्वारा ही निरस्त या बरकरार रखी जा सकती है।
4. राज्य दल से राष्ट्रीय दल बनने के लिए लोकसभा में न्यूनतम 2 सीटें होना आवश्यक है ।
(a) केवल 1 और 3
(b) केवल 2 और 3
(c) 1,3 और 4
(d) केवल 3
Answer – (a)
Q42. निम्नलिखित चुनाव सुधार समितियों को उनके गठन के वर्ष के अनुसार (कालक्रमबद्ध) व्यवस्थित करें:
A. चुनावों के लिए राज्य वित्त पोषण पर इन्द्रजीत गुप्ता समिति
B. चुनावी कानूनों में सुधार पर कानून आयोग की रिपोर्ट
C. बोहरा समिति रिपोर्ट 1983
D. द्वितीय प्रशासनिक सुधार समिति 2005
(a) A, B, C, D
(b) B, A, D, C
(c) C, B, A, D
(d) C, A, B, D
Answer –
(d)
Q43. चुनाव आयोग ने चुनाव संचालन नियम, 1961 में संशोधन करके ‘अनुपस्थित मतदाता’ सुविधा शुरू की । यह बैकल्पिक पोस्टल बैलेट सिस्टम नियम 27A में बताए गए निम्नलिखित में से किन समूहों के लिए बढ़ाया गया है ?
1. वरिष्ठ नागरिक (80 वर्ष से अधिक आयु)
2. दिव्यांग व्यक्ति
3. आवश्यक सेवाओं में कार्यरत व्यक्ति
4. फिजिकल टाइम वाउचर इकट्ठा करने वाले राजनीतिक दल के प्रतिनिधि
सही उत्तर चुनें:
(a) केवल 1, 2 और 4
(b) केवल 1, 3 और 4
(c) केवल 1, 2 और 3
(d) 1, 2, 3 और 4
Answer – (c)
Q44. लोकपाल की नियुक्ति के लिए चयन समिति के सदस्यों में निम्न में से कौन शामिल नहीं होता है ?
(a) भारत का प्रधान न्यायाधीश या उनका नामित न्यायाधीश
(b) लोकसभा में विपक्ष के नेता
(c) उप-राष्ट्रपति
(d) प्रधानमंत्री
Answer – (c)
Q45. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. नीति आयोग की स्थापना 1 जनवरी, 2016 को की गई ।
II. नीति आयोग एक गैर संवैधानिक निकाय है।
III. नीति आयोग की स्थापना सहकारी संघवाद के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु की गई है।
IV. नीति आयोग को खास कानूनी समर्थन प्राप्त है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं ?
(a) केवल 1 II एवं III
(b) केवल II एवं III
(c) केवल II. III एवं IV
(d) केवल 1 एवं IV
Answer – (b)
Q46. सूची-1 का सूची-II के साथ मिलान कीजिए एवं कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए:
|
सूची-I (समिति का नाम) |
सूची-II (गठन का वर्ष) |
|
(I) अशोक मेहता समिति |
(A) 1985 |
|
(II) जी. वी. के. राव समिति |
(B) 1977 |
|
(III) के संथानम समिति |
(C) 1986 |
|
(IV) एल. एम. सिंघवी समिति |
(D) 1963 |
कूट :
(I) (II)
(III) (IV)
(a) (A) (D) (C) (B)
(b) (B) (A) (D) (C)
(c) (B) (C) (D) (A)
(d) (C) (B) (A) (D)
Answer –
(b)
Q47. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में यह कहा गया है कि “संसद के प्रत्येक सदन या किसी राज्य के विधान मण्डल के सदन या प्रत्येक सदन के निर्वाचन के लिए एक साधारण निर्वाचक नामावली होगी” ?
(a) अनुच्छेद 323
(b) अनुच्छेद 324
(c) अनुच्छेद 325
(d) अनुच्छेद 327
Answer – (c)
व्याख्या: अनुच्छेद 325 प्रावधान करता है कि धर्म, मूलवंश, जाति या लिंग के आधार पर किसी भी व्यक्ति को निर्वाचक नामावली में शामिल करने से वंचित नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए केवल एक ही साधारण निर्वाचक नामावली होगी।
Q48. वर्ष 1962 में एक संसदीय समिति का गठन किया गया जो भ्रष्टाचार की समस्या एवं सुझावों पर विचार करें। इसके अध्यक्ष थे,
(a) डी. पी. कोहली
(b) एन. विट्ठल
(c) के. सन्धानम
(d) एल. एम. सिंघवी
Answer – (c)
व्याख्या: संथानम समिति की सिफारिशों के आधार पर ही 1964 में केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) का गठन किया गया था।
Q49. सुभाषचन्द्र बोस ने राष्ट्रीय आन्दोलन में महिलाओं की सहभागिता के लिए कौन सा महिला संघ 1928 में स्थापित किया था ?
(a) भारतीय महिला परिषद्
(b) सेवा सदन
(c) महिला राष्ट्रीय संघ
(d) अखिल भारतीय महिला संघ
Answer –
(c)
व्याख्या: 1928 में सुभाषचंद्र बोस की प्रेरणा से लतिका घोष द्वारा ‘महिला राष्ट्रीय संघ’ की स्थापना की गई थी ताकि स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं को जोड़ा जा सके।
Q50. अखिल भारतीय किसान सभा के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(I) अखिल भारतीय किसान कांग्रेस की स्थापना साम्यवादी नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती ने की थी।
(II) एन. जी. रंगा को अखिल भारतीय किसान सभा का पहला सचिव चुना गया था ।
(III) आचार्य नरेन्द्र देव वर्ष 1939 एवं 1942 में अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष थे ।
उपर्युक्त में से सही कथन कौन से हैं?
(a) केवल (I) और (II)
(b) केवल (I) और (III)
(c) केवल (II) और (III)
(d) सभी
Answer – (d)
No comments:
Post a Comment